श्री चन्द्र प्रकाश सिंह

अध्यक्ष - जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी

जिलाधिकारी, बुलन्दशहर

श्री सत्य प्रकाश

प्रमुख मंत्री - जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी

नगर मजिस्ट्रेट, बुलन्दशहर

हमारा इतिहास

ब्रिटिश शासनकाल में अंग्रेज प्रशासक अपने मनोरंजन के लिए घुड़दौड़, पोलो आदि का प्रबंध किया करते थे, जिसके लिए अच्छे घोड़ों की आवश्यकता होती थी इसी सम्बन्ध में वर्ष 1881 में तत्कालीन अंग्रेज कलेक्टर मिस्टर क्लर्क ने, जो टॉम साहब के नाम से जाने जाते थे, बुलंदशहर में अच्छी नसल के घोड़ों की प्रदर्शनी का आयोजन किया घोड़ों की प्रदर्शनी के साथ एक छोटा सा बाज़ार भी लगना शुरू हो गया इस प्रकार बुलंदशहर जनपद में प्रदर्शनी की नीव पड़ी सन्न 1881 से लेकर वर्ष 1926 तक यह प्रदर्शनी इम्पीरियल हॉर्स के नाम से जानी जाती रही।

हमारे उद्देश्य

सोसाइटी के निम्न लिखित उद्देशय एवं प्रयोजन हैं:
क) जनपद के सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देना
ख) शारीरिक उत्कर्ष, खेलकूद, जन समाज, जच्चा-बच्चा, परिवार कल्याण एवं समय-समय पर राज्य तथा केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित स्वास्थय सम्बन्धी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने लिए प्रयास करना तथा बढ़ावा देना
ग) जन साधारण में बाल कल्याण की योजनाओं को बढ़ावा देना।

जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2023

जनपद बुलंदशहर की प्राचीनतम एवं भव्य जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2023 का भव्य उद्घाटन दिनांक 10 मार्च 2023 को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त – मेरठ मंडल श्रीमती सेल्वा कुमारी जे जी द्वारा की गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया जी, विधायक सदर श्री प्रदीप चौधरी जी, विधायक सिकंदराबाद श्री लक्ष्मीराज सिंह जी, विधायक डिबाई श्री सी पी सिंह जी, विधायक स्याना श्री देवेंद्र सिंह जी, विधायक शिकारपुर श्री अनिल शर्मा जी, विधायक खुर्जा श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी, विधायक अनूपशहर श्री संजय शर्मा जी, जिलाध्यक्ष श्री अनिल सिसोदिया जी की गरिमामय उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार एवं ढोल नगाड़ों की मधुर थाप के बीच प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। 

मुख्य अतिथि डॉ अरुण सक्सेना जी, मंडलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे जी, जिला जज श्री पंकज कुमार सिंह जी, जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी द्वारा पूजा अर्चना कर प्रदर्शनी के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की कामना की।

 मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रदर्शनी की शुरुआत की, इसके उपरांत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण के मंगल की कामना की गयी।

Zila Krishi Audyogik Evam Sanskritik Pradarshini

Information

20 Mar 2023 बुधवार 07:00 बजे प्रातः
खेल स्टेडियम,यमुनापुरम
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
..................
10:00 बजे प्रातः
कुबेर इंटर कॉलेज डी०
दौड़ 1500 मीटर, लम्बी कूद, गोला फेक, कबड्ड़ी, बालीबॉल
..................
11:00 बजे प्रातः
बैरन हॉल
युवा प्रतिभा सम्मेलन
..................
रविन्द्र नाट्यशाला
कृषिक गोष्ठी / ग्रामीण महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम
..................
07:00 बजे सायं
ओपन स्टेज
कुल हिन्द मुशायरा
..................

15 Mar 2023 बुधवार 07:00 बजे प्रातः
खेल स्टेडियम जमुना,
क्रिकेट प्रतियोगिता.
..................
08:00 बजे प्रातः
ज़ीरो कुल शूटिंग ए०
शूटिंग प्रतियोगिता
..................
10:00 बजे प्रातः
बिलसूरी खेल मैदान
दौड़ 1500 मीटर, लम्बी कूद, गोला फेक कबड्ड़ी बालीबॉल
..................
11:00 बजे प्रातः
बैरन हाल
लोकतंत्र में साहित्यकारों का योगदान
..................
07:00 बजे सायं
रविन्द्र नाट्यशाला, डॉग सौ पेट सौ.
प्रदर्शनी मैदान, कुश्ती मैदान.
ओपन स्टेज, डांस प्रतियोगिता-राजदेवगन .
..................

14 Mar 2023 मंगलवार 11:00 बजे प्रातः
बैरन हाल, रोड सेफ्टी (पुलिस) |
रविन्द्र नाट्यशाला, फ़ूड सेफ्टी कुकिंग कम्पटीशन.

07:00 बजे सायं:
ओपन स्टेज, लोक गीत- वंदना मिश्रा
, गायन गौरव कुमार

चित्र वीथिका

Scroll to Top